जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने मंदिर में किया कार्यक्रम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने फतेहगढ़ के नवदिया आश्रम ठाकुरद्वारा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन कार्यक्रम में जनपद के अलावा कन्नौज, औरैया, हरदोई के पदाधिकारियों ने पहुंचकर सहभागिता कर एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर के होली खेली व स्वामी अमोघा नन्द महराज के होली भजनों पर जमकर ठुमके लगाए।
इस मौके पर स्वामी अमोघनंद महाराज, अवनीश सिंह तोमर प्रमुख महासचिव उत्तर प्रदेश, प्रदेश प्रभारी सुशील सिंह चौहान, प्रदेश सचिव हरलाल राजपूत, प्रदेश सचिव राजेंद मिश्रा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ अनिल सिंह चौहान, रणजीत सिंह चौधरी, महामंत्री मंडल महासचिव नीरज प्रताप शाक्य, कानपुर मंडल राणा प्रताप संतान, मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत, कमलेश राजपूत, जिलाध्यक्ष सोनू ठाकुर, जिला अध्यक्ष कन्नौज भगवती सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष कानपुर मीडिया प्रभारी आलोक यादव, युवा मोर्च जिलाध्यक्ष आलोक यादव, जोगराम, सनी राजपूत आदि मौजूद रहे।
होली मिलन में ढोलक की थाप पर थिरके किसान नेता
