Headlines

चौ0 चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान हुए सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्व0 चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्म दिवस पर ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया।
आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष भाजपा रुपेश गुप्ता, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा जनपद के प्रगतिशील 64 किसानों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने के लिए जैविक आधारित प्रकृति खेती व नमी संरक्षण को बढ़ावा दिए देना चाहिए। जिलाधिकारी ने सम्मानित किए गए किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करें व अन्य कृषकों को भी जागरूक करें। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कमालगंज व थाना जहानगंज में जनसमस्याओं को सुना गया एवं प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *