चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी के घोषणा करते ही समर्थक झूम उठे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संगठन पर्व के अन्तर्गत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की घोषणा कार्यक्रम में जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी ने निवर्तमान महामंत्री फतेहचन्द्र राजपूत को जिलाध्यक्ष घोषित किया। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही भाजपा जिंदाबाद, मोदी-योगी जिंदाबाद, फतेहचन्द्र राजपूत जिंदाबाद के नारे लगने लगे। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत को पगड़ी, पटुका व माला पहनाकर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि संगठन में छोटा-बड़ा कोई नहीं, काम करने वालों की कदर होती है। किसी को कोई भी जिम्मेदारी नेतृत्व दे सकता है। चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी ने कहा कि जिसे दायित्व मिले वह अपने पद का निर्वाह्न करें। संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता का महत्व होता है, पद आते-जाते रहते है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के रुप में फतेहचन्द्र राजपूत की घोषणा की और उन्हें बुके देकर बधाई दी। संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने संगठन को मजबूत करने पर विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि हमारे साथ बहुत अच्छा कार्य फतेहचन्द्र राजपूत ने किया है। वह हमसे बेहतर जिम्मेदारी निभाने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने खून पसीने से सींच कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेंगे और संगठन को और ऊंचाई तक ले जाऊंगा। नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है उसका मैं निर्वाह्न करूंगा। मैं हर एक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा। मैंने संगठन में कई लोगों के साथ कार्य किया है। सबसे अच्छा कार्यकाल रुपेश गुप्ता के साथ बिताया है। उन्होंने आये हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। स्वागत करने वालों में सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर, जिला मंत्री गुरुचरण आजाद, विमल कटियार, डीएस राठौर, ठा0 वीरेन्द्र सिंह राठौर, डा0 रजनी सरीन, संदीप शाक्य, भाष्कर दत्त द्विवेदी, पल्लव सोमवंशी, मयंक बुंदेला, प्रबल त्रिपाठी, शिवांग रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता, ममता सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, व्यापार मण्डल की महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, हेमलता मिश्रा, सरस्वती वर्मा, रमला राठौर, गोपाल राठौर, अभिषेक बाथम, बीडी शर्मा, विकास पाण्डेय, जय गंगवार, सुनील रावत, वीरेन्द्र कठेरिया, धीरेन्द्र वर्मा, अंकित तिवारी, अरविन्द राजपूत, सागर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
कमालगंज ब्लाक प्रमुख की बढ़ी ताकत
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत के बनने पर जहां एक तरफ उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं कमालगंज में ब्लाक से लेकर उनके घर तक जश्न जैसा माहौल दिखायी दिया। बताते चले कि फतेहचन्द्र राजपूत पार्टी में महामंत्री के पद पर कार्य कर रहे थे। पार्टी ने पूरे जिले की कमान उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर सौंपी है। फतेहचन्द्र राजपूत के भाई शीलचन्द्र राजपूत की पत्नी शकुंतला राजपूत जो कमालगंज की ब्लाक प्रमुख है। फतेहचन्द्र राजपूत के जिलाध्यक्ष बन जाने से ब्लाक प्रमुख की ताकत और बढ़ गयी है। ब्लाक से लेकर उनके गांव तक जश्न जैसा माहौल दिखायी दिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बनने पर उनके भाई शीलचन्द्र राजपूत ने उन्हें बधाई दी।