रामायण पुस्तक भेंटकर सेवानिवृत्त होने पर किया गया सम्मानित
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर में स्थित एबी इंटर कॉलेज मेंं प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत सुनील कुमार वाष्र्णेय 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो गए। उन्होंने 23 अगस्त 1993 से विद्यालय को सेवाभाव का सहयोग दिया।
सेवानिवृत्ति के बाद शुक्रवार को विद्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। संचालन रामवीर सिंह ने किया। भावभीनी विदाई देकर उनकी दीर्घायु की कामनाएं की गई। साथ ही उन्हें रामायण पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया। विदाई के दौरान प्रधानाचार्य ने अश्रुपूर्ण अवस्था में सहयोग करने का अनुरोध किया। जिसे स्वीकार करते हुए कहा सहायक के रूप में सहयोग जारी रहेगा। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने कहा प्रधान लिपिक की सेवाओ को एक लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा। सेवानिवृत्ति प्रधान लिपिक सुनील कुमार वाष्र्णेय ने भी प्रधानाचार्य तथा शिक्षकगणों का आभार जताते हुए कहा विद्यालय एक परिवार बनकर रहा। प्रधान लिपिक ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग रहा ठीक उसी तरह समाज में भी निशुल्क निस्वार्थ सहयोग रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, प्रवक्ता रामवीर सिंह, सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह, संजय कुमार, सुनील कुमार सिंह परमार, परिचारक साजिद खान, अनवर खान, नफीस अहमद, कलेक्टर सिंह, सहरोज अली, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रधान लिपिक की विदाई पर साथी कर्मचारी हुए भावुक
