Headlines

सपा के होली मिलने में पूर्व मंत्री डा0 राजपाल कश्यप ने भाजपा पर साधा निशाना

इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, नारी शक्ति पर हो रहा है अत्याचार: डा0 अनीता रंजन
भाजपा सरकार लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है-नेहा यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद कश्यप द्वारा सदर विधानसभा में आयोजित होली मिलन समारोह में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व मंत्री डॉ0 राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और किसानों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और यह सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देकर गरीबों और किसानों को दबाने का काम कर रही है। ये सरकार इतिहास की बातों को उखाड़ दंगा फसाद करने वाली है। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है और दलित, पिछड़े छात्रों को प्रवेश परीक्षा में पास होने से भी वंचित कर रही है।नवाबगंज ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी ले रही है, जबकि महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ गये हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गरीब और गरीब होता जा रहा है, जबकि अमीर और अमीर होता जा रहा है। पढ़ा लिखा युवा रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहा है। मुफ्त राशन देकर भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीडीए की लड़ाई लड़ रहे है और पीडीए कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरुक किया जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पीडीए भाजपा को मुंहतोड़ जबाव देगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 राजपाल कश्यप को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख डा0 अनीता रंजन को तलवार भेंटकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव का भी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन बंटी यादव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉ0 नवल किशोर शाक्य, अजीत यादव, अविनाश सिंह विक्की, मंदीप यादव, सुरेंद्र सिंह गौर, डा0 सुभाष पाल, रवि यादव, अखिल कठेरिया, देवेंद्र सिंह यादव, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, अमित कठेरिया, राजपाल सिंह यादव, शिवशंकर शर्मा, अश्वनी यादव, विकाश कुमार दीपू, अभय यादव, नागेंद्र यादव, अंशुल यादव, अमित यादव, आशीष उखरा, रामवीर बाथम, आदेश यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *