Headlines

अंगूरी बाग सेवा केंद्र पर केक काटकर मनाया गया सद्भावना दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओम निवास जटवरा जदीद अंगूरी बाग सेवा केंद्र पर विश्व शांति सद्भावना दिवस के रूप में केक काटकर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शोभा बहन का सम्मान समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संदीप राठौर ने कहा सामाजिक हित के लिए त्याग तपस्या बहुत जरूरी है। दिव्यांग बोर्ड के सलाहकार अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि उद्देश्य के बिना मनुष्य का जीवन निरर्थक है। ईश्वरी विद्यालय समाज के लिए असीम योगदान दे रहा है। पवित्र उद्देश्यों को लेकर संस्था कार्य कर रही है। समाजसेवी संजय गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज को संदेश मिलता है। रायबरेली से आयी राज योगिनी ज्योति बहन ने समाज में संस्था के कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि परमात्मा का अवतरण रहस्य है। जिसकी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। बीके जानवी बहन ने राजयोग का अभ्यास कराया, हेल्थ वेल्थ हैप्पीनेस पर जोर दिया। बीके दीपक ने शुभकामनाएं दी। बीके सत्येंद्र संचालन किया। बीके पूनम बहन, बीके एकता बहन का भी साथ में अलौकिक जन्मदिन मनाया गया। सेवा केंद्र की संचालिका राज योगिनी बीके शोभा बहन ने आए हुए सभी ब्राह्मण परिवारों का अगर परमात्मा साथ हो तो बड़ी से बड़ी समस्या भी सहज पर हो जाती है। उन्होंने अपने जीवन के कुछ अनुभवों को व्यक्त किया। परमात्मा का संपूर्ण परिचय देते हुए आए हुए सभी भाई बहनों को संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी निशा बहन और वर्षा ने नृत्य कर सभी भाई बहनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कुमार गंगा सिंह, हेमचंद, अजय, अजीत, कार्तिकेय, रेशमा, अमलेश, हुकुम सिंह, आलोक, प्रवीण, मगन, बल्लू, उर्मिला, कमलेश, विमला, लाली, दुर्गा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *