कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में बुधवार को होली मिलन समारोह भाजपा कार्यालय निकट पानी की टंकी के पास सम्पन हुआ। जहाँ एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी गयीं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व हमें आपस में मिल जुलकर रहना सिखाता है। पर्व कोई भी हो, सभी अच्छे होते हैं। हमें पर्वों को हंसी खुशी से मनाना चाहिए। खासतौर से होली के पर्व पर लोग शराब पीकर होहल्ला करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करनी चाहिए। होली का पर्व रंगों का पर्व है। जैसे रंग एक दूसरे में आसानी से घुल मिल जाते हैं, वैसे हमें भी आपस में घुल मिलकर रहना चाहिए, तभी होली मनाने का पर्व सार्थक होगा। इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष वरूण गंगवार ने किया। इस मौक पर मनोज गंगवार, द्रोण सिंह, अजय उर्फ शानू गंगवार सहित सैकड़ों कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे।