मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को तेज रफ्तार टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नगला इंद्र निवासी ५३ वर्षीय महेश सिंह यादव होमगार्ड के पद पर तैनात है। वह बाइक से सुबह ड्यूटी के लिए थाना मेरापुर जा रहे थे, तभी नीम करोरी स्टेशन मोड पर तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे महेश सिंह यादव घायल हो गये। आसपास के लोगों ने १०८ की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया।
