फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं, यहां पड़ोसी गांव के दबंगों ने एक 65 वर्षीय दलित बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल थी। इतना ही नहीं आरोप हैं कि दबंगो ने युवक के मुंह पर पेशाब भी कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला असोथर थाना क्षेत्र के रमसोलेपुर मजरे रामनगर कौहन का है।
फतेहपुर में दबंगों ने बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 13 पर मुकदमा दर्ज
