Headlines

लग्न कार्यक्रम से एक दिन पूर्व ससुरालीजनों ने शादी करने से किया इन्कार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शादी रोकने के बाद दहेज लोभियों ने शादी से इन्कार कर दिया। पीडि़ता के पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कडि़उली निवासी राजवीर पुत्र रामदयाल कश्यप ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री फूलन देवी की शादी मैनपुरी जनपद के थाना क्षेत्र के विछवां के गांव सुननामा निवासी शिवम कुमार पुत्र विश्राम सिंह कश्यप के साथ चार माह पहले तय की थी और उसके बाद रुकाई आदि की सभी रस्में पूरी की गयी थीं। आज शुक्रवार को लग्न कार्यक्रम होने वाला था, तभी आरोपीगणों ने शादी करने से इन्कार कर दिया, जबकि पीडि़ता के पिता ने पुत्री के लिए व ससुरालीजनों के लिए बताया गया दान दहेज खरीद लिया और शादी की तारीख भी पक्की हो गयी थी और एक दिन पूर्व लग्न कार्यक्रम होना था, तभी ससुरालीजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीडि़त थक हारकर थाना पुलिस की शरण में आया और थाना पुुलिस को मामले की जानकारी देकर लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने मामले की जांच कर पीडि़त को हर संभव पुत्री के मामले में न्याय दिलाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *