अमिताभ श्रीवास्तव
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान/कार्ययोजना वर्ष-2024-25 के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण सचिव अनिल कुमार वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।यह आयोजन “अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस’’ पर कनीगंज स्थित अंध विद्यालय कनीगंज में किया गया।शिविर में पी.एल.वी प्रियंका त्रिपाठी,डाॅ. गरिमा सिंह,डाॅ. आशुतोष सिंह,सुश्री भारती सिंह, एकता टंडन,संजय महेन्द्रा, प्रतीक तथा गुड़िया मौर्या,पूनम शर्मा,आरती आदि उपस्थित रहे। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें जागरूक किया गया।
बताया गया कि “अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस” एक वैश्विक सेवा कार्यक्रम है जो पिछले 23 वर्षों से (1988 से) हर साल 03 दिसंबर को मनाया जाता है।इस दिन,वैश्विक और स्थानीय स्तर पर तथा विभिन्न संगठन समाज के हर स्तर पर विकलांग लोगों के अधिकारों,सम्मान और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाता है।इसके अतिरिक्त इसका उद्देश्य राजनीतिक,सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं में विकलांग व्यक्तियों की स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है।साथ ही यह भी बताया गया कि प्रत्येक वर्ष विकलांग व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने का एक थीम निर्धारित है।इस वर्ष 2024 में अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस का थीम ’’एक समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ावा देना’’ है।इसी क्रम में यह भी बताया गया कि दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए 13 दिसंबर 2006 को संयुक्त राष्ट्र सभा ने “यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन आन द राइट्स आफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज” नाम का कन्वेंशन अंगीकार किया। कन्वेंशन का उद्देश्य सतत विकास हेतु वर्ष 2030 के एजेंडे के कार्यान्वयन के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समान अवसर प्रदान करने की दिशा में काम करना है।उत्तर प्रदेश में विकलांग व्यक्तियों के लिए उत्तर प्रदेश विकलांग संरक्षण अधिनियम 2016 लागू किया गया है।