Headlines

महासम्पर्क अभियान के तहत मण्डलों में प्रचार सामग्री पहुंचाने के दिये गये निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने 28 मार्च से 30 मार्च के बीच चलने वाले महा संपर्क अभियान की तैयारी हेतु बैठक की। उन्होंने पदाधिकारी को इस महा संपर्क अभियान के लिए सभी मंडलों में प्रचार सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूर्ण हुए हैं इन 8 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी घर-घर पहुंचाने के निर्देश संगठन से प्राप्त हुए हैं। महा संपर्क अभियान के तहत जनपद के प्रत्येक मंडल के सभी शक्ति केंद्रो पर संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ता तीन दिवसीय महा संपर्क अभियान के तहत प्रदेश सरकार के कार्यों वाले पत्रक घर-घर देने का कार्य करेंगे। महाप्रचार अभियान में जनपद स्तर पर मॉनिटरिंग टीम गठित की गई है जो इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेगी। जनपद के प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर एक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद के सभी मंडलों में प्रचार सामग्री को उपलब्ध करा दी जायेगी। 27 मार्च को सभी जनपद के सभी विधानसभाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित होगी। जिसमें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डीएस राठौर, अमरदीप दीक्षित, सुनील रावत, अशनील दिवाकर, रश्मि दुबे, सत्यवर्धन सिंह राठौड़, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *