फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्ष पूर्वक मनाया गया। प्रबंधक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य डा0 लकी चावला ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कक्षा नवम और एकादश के प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया। सभी महिलाओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कुछ महिलाओं ने नृत्य गीत के माध्यम से अपनी खुशियां प्रकट की। अतिया बानो ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति को चरितार्थ किया। उप प्रधानाचार्या डॉ0 अंजू सिंह ने कहा कि आज हर क्षेत्र महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना परचम लहराया। मेधावी छात्रों की माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
