Headlines

समायोजन न होने पर कोविड कर्मचारियों ने शुरु किया धरना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कोविड-19 के कर्मचारियों का समायोजन न किये जाने पर कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया। कोविड के दौरान कार्यरत कर्मचारियों की 31 जुलाई 2024  को सेवा समाप्त कर दी गई। कोविड कर्मचारियों में स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन आदि कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के बाद उक्त कर्मचारियों को सेवा में पुन: समायोजन हेतु शासन से कई बार दिशा निर्देश दिये जाने के बाद अभी तक विभिन्न विभागों के 90 कर्मचारियों का समायोजन नहीं हो सका। जबकि जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में उक्त सम्वर्गों के पर्याप्त पद रिक्त है। उसके बावजूद मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कर्मचारियों का समायोजन नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों जबरदस्त आक्रोश है। वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गये है। विरोध प्रदर्शन करने वाले कर्मचरियों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर रिक्त पदों पर समायोजन नहीं किया जाता है तो विरोध प्रदर्शन आमरण अनशन में परवर्तित हो जायेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, पूजा, अनुष्का, अखिलेश, आशीष कुमार, असलम खां, राजीव कुमार, शिवकुमार, आरती, सुषमादेवी, रेनू सैनी, विजय, खुशबू आदि कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *