लोक अदालत में 174184 मामले निस्तारित कर 59466098 रुपये की वसूली गयी धनराशि

जिला जज व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय तथा अशोक कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अध्यक्ष बार एसोसिएशन जवाहर सिंह गंगवार एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर संबंधित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह सन्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया गया। 148 बैंक वसूली से संबंधित मामलों को निस्तारित कर 22076780 रुपये की वसूली धनराशि बैकों द्वारा प्राप्त की गयी। 41555 विद्युत बिल संबंधी मामलों का निस्तारण किया गया। अशोक कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय एवं अंजू कम्बोज अपर प्रधान न्यायाधीश द्वारा कुल 21 पारिवारिक /वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से सुलह समझौते के आधार पर 07  पति पत्नी को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा 39 वादों का निस्तारण कर 12253000/-धनराशि प्राप्त करायी गयी। नरेश कुमार अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फर्रुखाबाद द्वारा अपने न्यायालय के 33 मामले निस्तारण कर रुपया 1114555/- की धनराशि एवार्ड की गयी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों/कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिंहित कर निस्तारित किये गये। कुल लम्बित 6074 मामलों में से 3809 तथा प्री-लिटिगेशन 170753 मामलों में से 170375 मामले निस्तारित किये गये। इस प्रकार कुल 176827 मामलों में से 174184 मामलों का निस्तारण कर 59466098/- रुपये धनराशि जमा करायी गयी। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में शैली राय अपर जिला जज प्रथम, अभिनितम उपाध्याय एस0सी0/एस0टी0 एक्ट/विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, शैलेंद्र सचान न्यायाधीश/डकैती, डॉ0 अनिल कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ई.सी.एक्ट, राकेश कुमार सिंह अपर जिला जज/पॉक्सो एक्ट, रितिका त्यागी अपर जिला जज कक्ष संख्या-५, अंकित मित्तल अपर जिला जज कक्ष संख्या-७, दीपेंद्र कुमार सिंह अपर जिला जज कक्ष संख्या-८, मैराज अहमद अपर जिला जज कक्ष संख्या-९, संदीप तिवारी अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय प्रथम, अंजू कम्बोज अपर प्रधान न्यायाधीश, घनश्याम शुक्ला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रीतिमाला चतुर्वेदी सिविल जज व0प्र0, नीरज सरोज अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रियंका गांधी सिविल जज व0प्र0(एफटीसी), जयवीर सिंह सिविल जज व0प्र0/एसीजेएम/एफटीसी, विजय रतन गौतम ग्राम न्यायालय अमृतपुर, ओमश्री चौरसिया सिविल जज जू0डि0 सिटी आदि न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *