राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 को,तैयारी शुरू

अमिताभ श्रीवास्तव

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष गौरव कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है।राष्ट्रीय लोक अदालत में जिन विषयों से संबन्धित वादों का निस्तारण किया जायेगा उनमें प्रिलिटीगेशन स्तर के विवाद,धारा 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई एक्ट),बैंक वसूली वाद, श्रम विवाद वाद,विद्युत एवं जलवाद बिल (अशमनीय छोड़ कर) व अन्य (आपराधिक शमनीय, पारिवारिक एवं अन्य व्यवहार वाद) न्यायालय में लम्बित वाद (जो नेशनल जुडीशियल डाटा ग्रिड पर प्रदर्शित हो),आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट),बैंक वसूली वाद,मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाऐ,श्रम विवाद वाद, विद्युत एंव जलवाद बिल (अशमनीय छोड़कर),पारिवारिक विवाद,भूमि अधिग्रहण वाद, सर्विस मैटर से संबंधित वेतन, भत्ता और सेवानिवृत्ति लाभ के मामले,राजस्व वाद, जो जनपद न्यायालय और उच्च न्यायालय में लम्बित हों व अन्य सिविल वाद (किरायेदारी,सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद,विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि।यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण सचिव अनिल कुमार वर्मा ने दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *