फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर सचिव गृहमंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किये गये पत्र के आधार पर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने भेजे गये पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियों के लिए वर्ष 2024 हेतु भारत सरकार द्वारा विगत वर्ष की भांति उक्त उपलब्धियों के लिए ऑन लाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। जिसके अन्तर्गत उक्त अवार्ड हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर 1 मई 2023 से 15 सितम्बर तक होना है।