अपहरण के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुत्री के अपहरण के मामले में पिता ने नामदर्ज लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला महानंद निवासी अरविंद कुमार पुत्र स्वर्गीय सोनेलाल ने कमालगंज पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उनकी पुत्री राखी अपने नामा मेवालाल निवासी ग्राम पहला मौजा कटरा कमालगंज के यहां रहकर डी-फार्मा कर रही है। १३ जुलाई को वह कालेज जा रही थी, सायं ४ बजे 7752976965 से राखी के नाना के पास फोन आया कि मैंने राखी का अपहरण कर लिया है, तुम्हे जो करना है करों। कुछ देर बाद दूसरा मोबाइल नंबर 9936780505 से भी फोन आया। जानकारी पर पता चला कि पहले नम्बर पर ज्ञान सिंह यादव पुत्र ब्रजराज सिंह यादव व दूसरे नम्बर पर उदय वीर पुत्र ब्रजराज सिंह का नाम है। एवं पप्पू पुत्र ब्रजराज मोबाइल नम्बर 7742468823 पर बात हुई। जिसमें जान सिंह की दो भाभियों की शरारत है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। ——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *