धारमपुर में शस्त्र पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया दशहरा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाईचारा एकता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 सर्वेन्द्र सिंह के निवास पर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशहरा शस्त्र पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठा0 सर्वेन्द्र सिंह ने की। संयोजक कुलदीप सिंह की देखरेख में धारमपुर में शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। महेश पाल सिंह उपकारी ने विधि विधान से शस्त्र पूजन कराया। बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के अलावा अन्य लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। शस्त्रों को रोली चंदन का तिलक लगाकर पूजन किया गया। भगवान श्रीराम की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। ठा0 सर्वेन्द्र सिंह ने जय श्रीराम उद्घोष के साथ कहा कि भगवान राम की तरह हमें सत्य का साथ देना चाहिए और अपने मन में लोगों के प्रति श्रद्धाभाव रखना चाहिए। धैर्य और संयम से कार्य करें। गरीब और असहायों की मदद करें। महेश पाल सिंह उपकारी ने पूजन के साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक ठा0 कुलदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ठा0 रमेश सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, सुधीर सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, आनंद सिंह, गोविन्द सिंह, रमन सिंह, संदीप सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अतुल प्रताप सिंह, प्रांजुल, अभिषेक सिंह, अभिनव, रिन्कू सिंह, हरिभान सिंह गहरवार, अरविन्द सिंह चौहान, अखिलेश त्रिवेदी, राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, प्रदीप सिंह राठौर, वैभव सोमवंशी, शिवदेश, शिवम, उत्कर्ष, मनोज सिंह, जितेन्द्र सिंह चौहान, राहुल चौहान, राहुल परिहार, मनीष सिंह आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *