जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

  1. अनंतनाग के डकसुम में हुआ हादसा
  2. सभी लोग किश्तवाड़ के निवासी थे
  3. इस दुर्घटना में पांच बच्चे भी शामिल थे

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के डकसुम में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग किश्तवाड़ के निवासी थे। जानकारी के अनुसार परिवार किश्तवाड़ से सिंथन टॉप होते हुए मारवाह की ओर जा रहा था, तभी वे इस हादसे का शिकार हो गए। हादसे में शामिल इम्तियाज, पेशे से पुलिसकर्मी थे। इसके साथ ही कार में पांच बच्चे और दो महिलाएं शामिल थीं। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में शामिल पति-पत्नी की पहचान इम्तियाज और उनकी बेगम अफरोजा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया मरने वालों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनकी पहचान कर ली गई है। 

1. इम्तियाज राथर पुत्र गुलाम रसूल राथर निवासी किश्तावर, उम्र 45
2. अफरोजा बेगम पत्नी इम्तियाज अहमद राथर निवासी किश्तावर, उम्र 40
3. रेशमा पत्नी माजिद अहमद, उम्र 40
4. अरीबा इम्तियाज डी /ओ इम्तियाज अहमद, उम्र 12
5. अनिया जान पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 10
6. अबान इम्तियाज पुत्री इम्तियाज, उम्र 6
7. मुसैब माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 16
8. मुशैल माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *