पै्रक्टिकल के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, छात्राओं में भगदड़

विद्यालय स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र से आग पर पाया काबू

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। बालिका इंटर कॉलेज में पै्रक्टिकल के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। विद्यालय स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करके आग पर काबू पाया। इसके बाद भी प्रैक्टिकल कराया गया। इस बात को लेकर छात्राओं में आक्रोश देखा गया।शनिवार को नगर में स्थित एक बालिका इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान का प्रैक्टिकल चल रहा था। पै्रक्टिल के दौरान दोपहर १२ बजे गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगी देख छात्राओं ने चीखपुकार शुरु कर दी और भगदड़ मच गयी। विद्यालय स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र के सहारे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं को समझा-बुझाकर प्रैक्टिकल की प्रक्रिया शुरु करायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *