देर रात अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की है। इसे लेकर राष्ट्रपति भवन द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की गई है, जिसमें सभी राज्यपालों की नई नियुक्ति के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। जारी अधिसूचना के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • सी.पी. राधाकृष्णन, तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल, महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए।
  • गुलाब चंद कटारिया, असम के राज्यपाल, पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किए गए और उन्हें चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
  • सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *