कठेरिया समाज कल्याण समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

जनपद की समिति जमीनी स्तर पर कर रही है कार्य: बृजेश कठेरिया
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कठेरिया समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में ठंडी सडक़ स्थित नव भारत सभा भवन में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र कठेरिया ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया ने की। मुख्य अतिथि किशनी के विधायक बृजेश कठेरिया व विशिष्ठ अतिथि एडिशनल कमिश्नर जीएसटी पंकज कठेरिया व सेवानिवृत्त सचिव परिवहन विभाग के विक्रम सिंह कठेरिया रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र कठेरिया ने किया। 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें 61 हाईस्कूल, 43 इंटर, 21 स्नातक के विद्यार्थी सम्मानित हुए। विधायक बृजेश कठेरिया ने कहा कि फर्रुखाबाद समिति जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। ऐसे कार्यक्रमों से उत्साहवर्धन होता है। उन्होंने जनपद की समिति की सराहना की। एडिशनल कमिश्नर जीएसटी पंकज सिंह ने कहा कि अगर हमें समाज को जगाना हो तो पहले स्वयं जागना होगा। अपने परिवार में चेतना लानी होगी। विक्रम सिंह अपर सचिव परिवहन ने कहा कि सभागार में ऐसी संख्या होने से समाज के कार्यक्रम अपने आप सफल होते है। महिलाओं की संख्या देखकर लगता है अब समाज में सावित्रीबाई फुले का संदेश पहुंच गया है। जनपद के अलावा प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी को जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र कठेरिया ने माल्यार्पण कर शाल ओड़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *