UPSC के चेयरमैन डॉ मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक, सोनी ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। जून के आखिरी सप्ताह में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल उनका इस्तीफा स्वीकार होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। UPSC Chairman Manoj Soni resigns : मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 में समाप्त होने वाला था, इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्यकाल ख़त्म होने से पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति मुर्मू को भेज दिया है। उन्होंने रिजाइन देने की वजह व्यक्तिगत बताया है। बता दें कि उनका कार्यकाल 2029 में यानी 5 साल बाद खत्म होने वाला था।

पिछले साल बने थे अध्यक्ष

मनोज सोनी 2017 में यूपीएससी में बतौर सदस्य शामिल हुए थे। 16 मई 2023 को वो यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के अध्यक्ष बनाये गए। तीन बार वाइस चांसलर रह चुके सोनी के नाम पर सबसे कम उम्र के कुलपति बनने का रिकॉर्ड है। साल 2005 में वो देश के सबसे कम उम्र के वाइस चांसलर बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *