राजभर की पार्टी का विधायक बेदी राम अंडर ग्राउंड हो गया

यूपी में पेपर लीक स्टिंग में नाम आने के बाद से सुभासपा विधायक बेदी राम अंडरग्राउंड हो गए हैं। वह दो दिन से कहां हैं किसी को कोई जानकारी नहीं है। मोबाइल बंद है। पार्टी के लोगों को भी पता नहीं कि उनके नेता कहां हैं। दूसरी तरफ यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर को पहले सीएम योगी ने तलब किया और अब दिल्ली बुलाए गए हैं। बीजेपी हाई कमान ने रिपोर्ट मांगी है।

सबसे बड़ा पेपर लीक सरगना कहीं सामने नहीं आ रहा। पुख्ता प्रमाण होने के बाद भी उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। बेदी राम के खिलाफ देश में पेपर लीक और जालसाजी से परिणाम बदलने के 9 मामले दर्ज हैं। अपराध के जरिए उसने अकूत संपत्ति हासिल की है। जिसकी सूची भी STF के पास है। ओम प्रकाश राजभर ने खामोशी की गहरी चादर ओढ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *