परिजन थे्रेसर से कर रहे थे गेहूं की कटाई, आठ वर्षीय बालक के चपेट में आने से हो गये कई टुकड़े

पुत्र को बचाने में पिता का भी कटा पैर, घायल
एटा/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थ्रेसर से गेहूं की कटाई करते समय 8 वर्षीय बालक के थ्रेसर में चले जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी होने पर हजारों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार जनपद एटा थाना जैथरा के ग्राम गोटिया कला निवासी तस्लीम खान अपने परिजनों के साथ अपने खेत में थ्रेसर से सुबह लगभग 9 बजे गेहूं की कटाई करने के लिए गए थे। जहां उन्होंने थ्रेसर को चालू करवा लिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक दूर जाकर बैठ गया, तभी वह परिजनों के साथ कटाई कर रहे थे। वहीं पास में पड़ा बोरी फट्टा जो थ्रेसर के नीचे बिछा था। जिस पर गिर रहे गेहूं को तस्लीम का ८ वर्षीय पुत्र शोएब गेहूं एकत्र कर रहा था, तभी अचानक हवा का झोंका आया और नीचे पड़ी त्रिपाल हवा में उड़ गयी और ट्रैक्टर के सॉफट में चली गई और 8 वर्षीय बालक शोएब किसी तरह थ्रेसर में चला गया। जब तक कुछ समझ पाते तब तक बालक शोएब के टुकड़े-टुकड़े हो गए। जब खून की धार चलने लगी तो एकदम पिता तस्लीम ने पर से ट्रैक्टर की सॉफ्ट को रोकना चाहा जिसे पिता के भी पैर कट गया। इतनी दर्दनाक घटना होते ही परिजनों में कोहराम व गांव में हडक़ंप मच गया। घटनास्थल की ओर ग्रामीण दौड़े पड़े और किसी तरह ट्रैक्टर को बंद किया। तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि तस्लीम उर्फ नन्हे के चार पुत्रों में मृतक तीसरे नम्बर का था। साकेब तथा आनस बड़े थे। सबसे छोटा पुत्र गुलशन है। इतनी दर्दनाक घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम से छा गया। वहीं परिजनों ने घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शव के टुकड़ों को एक बोरी में भरकर पुलिस को बिना सूचना दिये अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *