युवा क्षत्रियों को अग्निवीर योजना से जुडऩा चाहिए: सहकारिता मंत्री

क्षत्रिय महासभा द्वारा शस्त्र पूजन, मेधावी एवं सजातीय बंधुओं का हुआ सम्मान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षत्रिय महासभा के बैनर तले विजयदशमी पर्व, शस्त्र पूजन व सम्मान समारोह बघार स्थित क्षत्रिय भवन राजपूताना पब्लिक स्कूल के निकट मनाया गया। कार्यक्रम में एक दर्जन मेधावियों और एक दर्जन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता श्रीपाल सिंह सोमवंशी ने की। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत है। समाज के युवा दस चीजों काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह, हिंसा को छोड़ दे तो युवा समाज के लिए बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। युवा विद्या के साथ विवेक, बुद्धि का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसी कई योजनाएं चलाई हैं, जिससे हम उधोग स्थापित करके लोगो को नौकरी दे सकते हैं। युवा क्षत्रियों को अग्निवीर योजना से जुडऩा चाहिए, क्योंकि क्षत्रियों ने हमेशा देश रक्षा का काम किया है। महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि क्षत्रिय सभा भवन के लिए यह भूमि मैने दान में दी, तब क्षत्रिय भवन बन सका। हरवर्ष सामूहिक विवाह भी कराता हूं। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाता है। लोकतंत्र में संख्या बल ही मुख्य माना जाता है, हमे एकजुट रहना होगा। २०16, 17 में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा भी निकालना शुरू किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक समाज के लिए बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। समाज का एक युवा 20 करोड़ का लोन लेकर ई-रिक्शा बनाकर लोगों को रोजगार दे रहा है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय संगठन मंत्री डीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री यशपाल सिंह राठौर, रणवीर सिंह परिहार, बदले सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह, श्रीपाल सिंह सोमवंशी व प्रदेश सचिव अनिल सिंह राठौर, संयोजक उदय प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। हाईस्कूल, इंटर मीडियट, स्नातक के दो दर्जन मेधावियों को सम्मानित किया गया। लगभग एक दर्जन शिक्षक, उद्यमी, कृषक सहित एक दर्जन वरिष्ठ नागरिकों को मंत्री ने सम्मानित किया। जिसमें क्षत्रिय गौरव सम्मान से ब्लाक प्रमुख डा0 पल्लव सोमवंशी, केपी सिंह, श्रीपाल सिंह, सुखदेव सिंह मुन्ना, दुर्गेश सिंह, अरुण सिंह परिहार, महेश पाल सिंह उपकारी, अमित राठौर, प्रशांत सिंह, सत्यपाल सिंह प्रगल्स, रामवीर सिंह गौर सम्मानित हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह राठौर, महामंत्री ब्रजेश सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, युवा क्षत्रिय जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, सुमन राठौर, देवेन्द्र सिंह, रविन्द भदौरिया, भूपेन्द्र प्रताप सिंह आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *