फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वार्ड नंबर 26 दुर्गा नगर से भाजपा प्रत्याशी विटान देवी पत्नी रामवीर चौहान फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क किया।
नगलादीना में जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों से पैर छूकर आशीर्वाद लिया और समर्थन मांगा। वार्ड के लोगों ने विटान देवी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि फतेहगढ़ के वार्ड 26 दुर्गा नगर में विकास कराऊंगा। अभी तक सभी लोगों ने वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया। चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले बिजली के पोल लगवाने का कार्य कराऊंगा साथ ही ही स्थानीय जन समस्याओं से जनता को निजात दिलाऊंगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलायें, बच्चे व बुजुर्ग एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने उन्हें जिताने का भरोसा दिया।
