Headlines

मायके आयी विवाहिता व गर्भस्थ शिशु की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के गाँव खजुरिया नगला रजीपुर निवासी रामू जाटव की उम्र 25 वर्षीय पत्नी रिचा जाटव जो कि 5 महीने की गर्भवती होने पर वह अपने मायके पिता जवाहरलाल निवासी चिलाँका थाना कायमगंज के यहाँ आई थी। कुछ समय बाद उसकी अचानक हालत बिगडऩे पर पिता जवाहरलाल आनन-फानन में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में लेकर आये। जहाँ कुछ देर बाद रिचा की मौत हो गई। साथ ही उसके गर्भ मे पल रहे 5 महीने के शिशु की भी पेट में मौत हो गई। वहीं पिता जवाहरलाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की हमारी बेटी की हालत बिगडऩे पर सामुदायिक लेकर पहुचे। वहाँ पर कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं था। जब हमने उनसे डाक्टर को बुलाने की बात कही, तो कर्मचारी हमारे ऊपर दौड़ पड़े। अगर हमारी बेेटी को समय रहते उपचार मिल जाता तो शायद रिचा की जान बच जाती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही से रुचि की मौत हुई है। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवाहर ने बताया की हमारे चार बेेटी एक बेटा है। रिचा सबसे बड़ी थी। एक वर्ष पूर्व उसका विवाह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *