कायमगंज, समृद्धि न्यूज। साहसी बालिका संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में जाकर होली का त्योहार मनाया और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को साहसी बालिका संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्ग महिला व पुरुषों के साथ होली का त्योहार मनाया। उनके गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दीं। साथ ही उनको गुझिया, चिप्स, पापड़ आदि वितरित किये। जिससे बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी दिखायी दी। इस समय वृद्धाश्रम में 60 महिला व पुरुष हैं। कार्यक्रम में कायमगंज विधायका डॉ0 सुरभि, मनोज मिश्रा जिला पंचायत सदस्य के साथ संस्था से खुशबू मिश्रा, शिल्की मिश्रा, अंकुर मिश्रा, निकिता, गरिमा, दिव्या, संजना, कशिश, सायना, चिराग आदि ने उपस्थित रहे।
साहसी बालिका संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में मनाया होली का त्योहार
