पत्नी से विवाद में अधेड़ ने पी डाई, भर्ती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी से विवाद अधेड़ ने डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज निवासी ४२ वर्षीय अखिलेश पुत्र भैया लाल का पत्नी गिरिजा देवी पाल से विवाद हो गया। जिससे वह अपने घर थाना नवाबगंज के ग्राम पुठरी चली आयी। कुछ देर बाद अखिलेश भी पुठरी पहुंच गया। जहां पर दोनों काफी विवाद हुआ। अखिलेश ने डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर अखिलेश परिजन भी लोहिया अस्पताल पहुंच गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *