Headlines

बाइकों की आमने-सामने भिडंत में मां-बेटा घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक से घर जाते समय सामने से आ रही एक अन्य बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटा दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के ठरई निवासी १६ वर्षीय शिवम पुत्र रामस्वरुप अपनी मां रामबेटी के साथ कम्पिल आया था। वापस रायपुर क्षेत्र से होते हुए अपने घर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही एक अन्य बाइक चालक से टक्कर हो गयी। जिससे मां-बेटा दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *