दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/मेला व भ्रमण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कृषक अपनाये जैविक खेती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एकीकृत बागावानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/मेला व भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन स्थान सांस्कृतिक पाण्डाल मेला श्री रामनगरिया, पांचालघाट में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया गया। औद्यानिक खेती से संबन्धित तकनीकी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र, जाजपुर बंजारा, के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 वी0के0 शर्मा एवं डॉ0 अभिमन्यु के द्वारा दी गई। गोष्ठी में सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह राठौर प्रदेश सह संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र एवं जिला विकास अधिकारी एस0के0 तिवारी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 तथा कृषकों की मौजूदगी में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत समस्त संचालित योजनाओं के बारे में सर्व प्रथम आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी द्वारा अतिथियों/अधिकारियों का स्वागत किया गया तथा जनपद में संचालित योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। रूपेश गुप्ता ने किसानों को उद्यान विभाग की तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष ने उच्च गुणवत्तायुक्त शाकभाजी एवं पौध रोपण पर कृषकों से चर्चा की, एवं सांसद ने कृषकों को जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया साथ ही साथ कृषकों के मध्य प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, ताकि उन्नति खेती अपनायी जा सके। ससांद ने बागवानी में मशीनीकरण से लाभान्वित कृषकों को अनुदानित धनराशि की सांकेतिक चेक प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी ने जैविक खेती, फसलों में कम से कम खरपतवारनाशक, कीटनाशक एवं रासायनिक खाद के प्रयोग के लिए आवाह्न किया।
बागवानी में मशीनीकरण से लाभान्वित कृषकों को सांसद ने सौंपी सांकेतिक चेक
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2025/01/frdp9-22-scaled.jpg)