फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज रहे। उन्होंने सभी को संगठित होने की बात कही और सनातन को मजबूत करने पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित ने ईश्वरदास ब्रह्मचारी का स्वागत किया। वक्ताओं ने होली मिलन कार्यक्रम में विचार रखे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 ऋषिनाथ गुप्ता, नीरज दीक्षित, सुनील शुक्ला, लखन दीक्षित, मृदुल चर्तुवेदी, डा0 डीके तिवारी, दीपक मिश्रा, मुकेश द्विवेदी, विकास दीक्षित, आदेश दीक्षित, वरूण पाण्डेय, प्रेम सिंह, पंकज, अमित पाण्डेय, शक्ति शाक्य, सूरज चौहान, मोहित दुबे, अनमोल दीक्षित, विकास चतुर्वेदी, अजय यादव, प्रदीप द्विवेदी, जादूगर केएस गोगा आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने मनाया होली मिलन
