कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा का कायमगंज सीपी गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूर्व सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल व समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ में सांसद मुकेश राजपूत भी स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नेताओं का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में जिले से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदार उन्हें सौंपी गयी है, वह उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। सबके साथ कंधे से कंधा मिलकर साथ चलेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, भाजपा कार्यालय मंत्री अवनीश चतुर्वेदी, सहकारी चीनी मिल के उपाध्यक्ष जय गंगवार, संकिसा चेयरमैन राहुल राजपूत, कायमगंज ब्लॉक प्रमुख पति अरुण दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष देवेन्द्र दुबे, सुभाष गुप्ता, आशीष गुप्ता, मनोज गंगवार, मुन्नालाल गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।