कंपिल, समृद्धि न्यूज। नगर के बिजली घर रोड स्थित पीएन उत्सव गेस्ट हाउस में गुरुवार दोपहर भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अनेकों भाजपा के नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्हें शॉल और फूल माला से सम्मानित भी किया गया। भाजपा नेता सुबोध उर्फ बबलू शुक्ला ने कहा कि संगठन ने एक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव को बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी अच्छे कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत चुनाव में मौका देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। नए जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया। स्वदेश राजपूत ने कहा मेरी कमेटी में एक मंडल महामंत्री के रूप में कार्य करने वाला व्यक्तित्व आज जिले का अध्यक्ष है। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। प्रधान संघ अध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा भाजपा का संगठन देश का सबसे मजबूत संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन और विकास की सरकार चल रही हैं। इस अवसर पर डीएस राठौर, अमरदीप दीक्षित, विवेक शुक्ला, रश्मी दुबे, अशोक वर्मा, आलोक राजपूत, नंदराम शाक्य, लालाराम शाक्य, ऋषभ गुप्ता, अर्पित शुक्ला, राजन मिश्रा, अवधेश बाथम, मोनू मिश्रा, बीनू ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।