Headlines

प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जिला मंत्री गुरुचरन आजाद ने घर-घर वितिरत किये पत्रक

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। प्रदेश की योगी सरकार के शासनकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान चलाया गया। कमालगंज मण्डल के शक्ति केंद्र शेखपुर रुस्तमपुर में जिला मंत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों वाले पत्रक घर-घर वितरित किए।
जिला मंत्री गुरुवचन आजाद ने प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों की लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा विकसित भारत के निर्माण में भाजपा की सरकार निरंतर नए-नए प्रयासों से देश को निरंतर आगे ले जाने का कार्य कर रही है। महाकुंभ का सफल आयोजन करके योगी आदित्यनाथ ने देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। जिला मंत्री गुरुवचन आजाद ने बताया कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी में एंटी रोमिया स्क्वाड का गठन, तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन, मिशन शक्ति जैसे अभियान, रात में महिलाओं की कॉल पर पीआरवी की व्यवस्था की है। सरकार ने किसानों का सम्मान किया है। ृषि विकास दर 8.6 प्रतिशत से बढक़र 13.7 प्रतिशत हुई है। हर साल 4 करोड़ टन फल और सब्जियों के उत्पादन के साथ देश में पहला स्थान है। पीएम कुसुम योजना से किसानों को 76189 सोलर पंपों का आवंटन है। 27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकीकरण किया है। गुरुचन आजाद ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार ने सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण किया। जिसमें महाकुंभ में दुनिया भर के 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी है। सर्वाधिक पर्यटक आगमन वाला प्रदेश यूपी बना। अयोध्या, ब्रज, विंध्य, चित्रकूट और नैमिषारण्य में विकास परिषद का गठन किया। अयोध्या राम मंदिर निर्माण, काशी की देव दीपावली, अयोध्या दीपोत्सव जैसे आयोजन शामिल है। इस तरह से योगी सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में कई योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है। इसमें एक्सप्रेसवे के निर्माण हों या महाकुंभ जैसे आयोजन। ऐसे ही देश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य। उत्तर प्रदेश इन कामों की वजह से पूरे देश में चर्चित रहा। आगे भी योगी सरकार का कार्यकाल बाकी है, जिस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर शक्ति केंद्र गौरक्षा प्रमुख अब्दुल जब्बार, अमन, पवन श्रीवास्तव, कुलदीप कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *