पुलिस अधीक्षक ने भी लिया होली का लुत्फ, दी शुभकामनायें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन होली के पर्व पर मुस्तैदी के साथ डियूटी करने वाले पुलिसकर्मियों ने आज शनिवार को जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिसकर्मी होली की मस्ती में पूरी तरह डूबे नजर आये।
जानकारी के अनुसार होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों की होली होती है। होली वाले दिन तो पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी डियूटी करते हैं। वहीं दूसरी दिन वह जमकर होली खेलते हैं। पुलिस लाइन से होली की शुरुआत होती है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, एएसपी डॉ0 संजय सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय सहित अधिकारियों ने जमकर खोली खेली। जो भी पुलिसलाइन में गया वह बिना रंगे नहीं लौटा। ऐसा की हाल कुछ थाना व चौकियों का भी रहा। जहां भी जमकर खेली खेली गयी। आईटीआई चौकी में पुलिसकर्मियों ने शर्ट उतारकर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनायें दीं। ऐसा ही नजारा थाना कादरीगेट में देखने को मिला। वहां थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह से लेकर सभी दरोगा व कांस्टेबिल होली के रंग में डूबे नजर आये।
दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, किया डांस
