
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पाण्डाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संगोष्ठी व शिविर में विधिक साक्षारता व कानून के प्रति सजग होने की अपील की गई। इस मौके पर प्राधिकरण के माध्यम से जन सामान्य से लाभ उठाने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने विधिक सेवाओं एवं कानूनी जानकारी के बारे में मौजूद लोगों को बताया और उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर जादूगर करुणा शंकर मिश्रा गोगा ने अपने करतब दिखाकर विधिक सेवा शिविर को भव्यता प्रदान की। जादू देखने के लिए बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे व अपने अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी की। वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार ने विधिक सेवा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने मामलों को लोक अदालतों एवं मध्यस्त द्वारा विधिक सेवा के विभिन्न पहलुओं से मामलों को निपटाने की चर्चा की। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी, पराविधिक स्वयं सेवक व मेले में आये दर्शक व कल्पवासी बड़ी तादात में मौजूद रहे। वंचितों को नि:शुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराये जाने की भी जानकारी दी गई। मेला व्यवस्थापक द्वारा व्यवस्था देखी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण नरेन्द्र प्रकाश ने आये हुए सभी लोगों का का आभार जताया।