फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर क्षेत्र में आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी पक्ष ने ईंट टुकड़ों से किया हमला
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस ग्राम जसूपुर गढिय़ा निवासी आरोपी शरीफ को पकडऩें के लिए गयी थी। उसी दौरान आरोपी पक्ष ने पुलिस पर ईंट के टुकड़ों चलाकर हमला कर दिया।
सिपाही के सिर पर लगी चोंट
ईंट हमले सिपाही का सिर फट गया और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डा0 अमित वर्मा ने सिपाही का उपचार किया।
शराफत ने आरोपी शरीफ के विरुद्ध दी तहरीर
बीते दिनों शराफत नामक युवक ने आरोपी शरीफ के विरुद्ध थाना राजेपुर में तहरीर दी थी। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को पकडऩे गयी थी, तभी आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर ईंटों से हमला कर दिया। सिपाही घायल हुआ है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सिपाही के घायल होने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।