फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वरुण देवता के अवतार कहे जाने वाले सिंधी समाज के भगवान झूले लाल जयंती के क्रम में रविवार को प्रभातफेरियों का क्रम शुरु हो गया। पक्कापुल स्थित झूलेलाल मंदिर से आरती व पूजन के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। जो पक्कापुल से शुरु होते हुए मन्नीगंज पहुंची। जहां नरेश परवानी के निवास पर आरती हुई व भोग लगाया गया। प्रभातफेरी में समाज की महिलाओं ने भागीदारी की व भगवान झूले लाल के भजन को गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने प्रभातफेरी ने भागीदारी की। यह प्रभातफेरी २३ मार्च तक निकाली जायेगी और इसी दिन भगवान झूले लाल की जयंती सिंधु मैदान में धूमधाम से मनायी जायेगी। यह जानकारी सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी ने दी।
