व्यापारियों का उत्पीडऩ करने व धमकी देने के चलते की गई कार्यवाही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं फर्रुखाबाद नगर के महामंत्री जितेन्द्र अग्रवाल को उनके पद से बर्खाश्त कर दिया है। संगठन विरोधी होकर दोनों लोग व्यापारियों का उत्पीडऩ करते थे और अधिकारियों से झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर संगठन द्वारा कठोर निर्णय लिया गया है। पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत कराया गया था। फिर भी व्यापारियों को धमकी देना व उत्पीडऩ करना बंद नहीं हुआ। बराबर उत्पीडऩ करने को लेकर प्रमोद गुप्ता व जितेन्द्र अग्रवाल को उनके पद से हमेशा के लिए बर्खाश्त कर दिया गया है। आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि जो संगठन विरोधी कार्य करेगा उसे बाहर कर दिया जायेगा। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को भी जानकारी देकर प्रतिलिपि भेज दी है।
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल से प्रमोद गुप्ता व जितेन्द्र अग्रवाल बर्खाश्त
