फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित भव्य फाग उत्सव में बरसाने की छटा जीवंत हो उठी।
डॉ0 मनोज मल्होत्रा नर्सिंग होम लोहई रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान कृष्ण राधा के भाव नृत्य को देखकर लोग भाव विभोर हो गए। रंग-बिरंगे फूल बरसा कर होली खेली गई। बाहर से आए हुए भजन गायको ने अपने भजन गायकी के जरिए लोगों को मोहित कर दिया। आधी रात के बाद तक चले कार्यक्रम के दौरान लोग राधे-राधे के उद्घोष लगाते रहे। भजन गायक अनिल मल्होत्रा, नंदलाल पाठक, शिवनाथ, ज्योति शंकर मिश्रा, कौस्तुक अग्रवाल, डा0 मनोज मल्होत्रा व विनोद अग्निहोत्री ने अंग वस्त्र उडक़र सम्मान किया। इस अवसर पर राधा का कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गए। भक्ति में संगीत और भाव नृत्य से कार्यक्रम को चार चांद लग गए और भक्ति रस की धारा प्रवाहित होती रही। भाव नृत्य राधा रानी कुमारी नंदिनी एवं भगवान कृष्ण के रूप में विनोद, राधा माधव शाह कीर्तन के कलाकारों ने श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। होली होली है नंद गांव को छोरा बरसाने की छोरी है। मनोज कुमार, अंकित, शशांक, मंजीराभाव संगीत भाव नृत्य के साथ जनपद वृंदावन बन गया। भगवान के दिव्य दर्शन छप्पन भोग, महाआरती डा0 मनोज मल्होत्रा, विनोद अग्निहोत्री एवं ज्योति अग्निहोत्री सहित भक्तों ने भगवान की आरती उतारी। इस मौके पर शिशिर टंडन, आदेश दीक्षित, दिनेश अग्निहोत्री, लखन दीक्षित, विमलेश मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, रामू अग्निहोत्री, अमित अग्निहोत्री, भैयन मिश्रा, मुकेश शुक्ला, अनुराग पांडे, अजय दुबे, मुकेश दीक्षित, श्याम अग्निहोत्री, चित्रा अग्निहोत्री, शालू, सुनंदा, रुचि, संगीता आदि मौजूद रहे।
राधा माधव संकीर्तन मंडल ने साकार कर दिया फाग उत्सव
