फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में स्कूल स्टाफ के साथ स्कूल चलो अभियान रैली व संचारी रोग नियंत्रण रैली निकाली गई।
रैली में बच्चे मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ। बेटा-बेटी एक समान, सबको दो विद्या का ज्ञान। एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा। पढ़ी लिखी लडक़ी रोशनी घर की। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल में पढऩे जाएंगे। रोगों को दूर भगाना है, अपना परिसर साफ रखना है। स्वच्छ मदारपुर, स्वस्थ मदारपुर। क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज। आशा कार्यकत्री रामदेवी ने संचारी रोगों के कारण और बचाव के तरीके बताए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री मेमवती ने बाल वाटिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षामित्र कमलेश राजपूत ने स्कूल चलो अभियान पर प्रकाश डालते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मदारपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली
