फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। होली पर डीजे बजाने के लिए केबिल डाल रहे रिटायर्ड पुलिसकर्मी के पुत्र की करंट लगने से मौत हो गयी। जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गयीं। पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के ग्राम देवरामपुर निवासी नाहर सिंह यादव पुलिस विभाग में चालक के पद से रिटायर्ड हुए थे। उनका पुत्र 35 वर्षीय अरुण उर्फ सीटू होली पर डीजे बजाने के लिए केबिल ठीक कर रहा था। उसी दौरान अचानक करंट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जिसे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक के तीसरे नम्बर के भाई आलोक यादव की लगभग दो साल पूर्व ट्राली पलटने से मौत हो गयी थी। मृतक कार चालक था। मृतक की माँ सरला यादव व पत्नी सीता यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक सीटू के दो पुत्रियाँ हैं। सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार मौके पर पहुंचे और जाँच पड़ताल की।
रिटायर्ड पुलिसकर्मी के पुत्र की करंट से मौत
