फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को विधानसभा भोजपुर के कमालगंज मंडल के ग्राम रानूखेड़ा में रामकृष्ण महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। मुख्य संयोजक महाविद्यालय के प्रबंधक रोहिताश वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
रूपेश गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर देश में एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा जारी है, इसके लिए भाजपा समाज के सामाजिक विभिन्न संगठनों एवं प्रबुद्ध जनों से इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने के लिए अभियान चला रही है। केंद्र सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए लगातार मुहिम चला रही है। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरे देश में एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होना चाहिए। 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करेगा।
जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा पूरे जनपद में इस अभियान को चलाने के लिए कार्यक्रम तय हुए हैं, जिसमें प्रबुद्ध, महिला एवं युवा संवाद भी शामिल है। उन्होंने कहा बार-बार होने वाले चुनाव से देश की विकास की गति बाधित होती है और आर्थिक संसाधनों पर भी भारी बोझ पड़ता है। अगर देश में एक साथ चुनाव होंगे तो इसे राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी। प्राचार्य सुरेंद्र वर्मा ने कहा केंद्र सरकार की यह एक अच्छी पहल है। भारत के उज्जवल भविष्य के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव महत्वपूर्ण साबित होगा। संचालन रोहिताश वर्मा ने किया। इस मौके पर कृष्ण मुरारी राजपूत, बबलू राजपूत, शिवम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होना चाहिए: रुपेश गुप्ता
