फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंग प्रधान ने मनमानी के चलते खलियान की जगह एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बना दिया। जिसमें आम रास्ते की जगह पर कब्जा कर लिया गया। इसी तरीके से ढिलावल के दबंग प्रधान रजनेश ने मनमाने तरीके से खलियान में ही पार्क बनवा दिया। जबकि लेखपाल प्रवीन दुबे ने सरकारी जमीन अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनवाने के लिए उपलब्ध करवायी थी। जो कि गड्ढे वाली जमीन थी। जहां पर अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र अच्छे तरीके से स्थापित किया जा सकता था, लेकिन प्रधान ने सार्वजनिक खलियान को निशाना बनाया। इसके बाद प्रधान ने पार्क भी निजी लाभ के लिए सार्वजनिक खलियान में ही बनवा दिया। इस बात की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई तो डीएम ने शिकायत को संज्ञान में लेते जांच कमेटी का गठन कर दिया। जिसमें डीपीआरओ व सीडीओ व अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। लेखपाल प्रवीन दुबे ने इस बाबत मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसमें अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र को गलत तरीके से बनाये जाने की बात कही गई थी। लेखपाल ने बताया कि प्रधान ने रंजिशन बदनाम करने के लिए एक महिला से आरोप लगवाये थे, जबकि महिला ने साफ कहा कि वह लेखपाल को जानती नहीं है। बताते चले कि प्रधान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में लगभग 1 दर्जन मुकदमे दर्ज है।
