फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता का बढ़ा कद, पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र
सर्वेश अग्रवाल नहीं जिला चेयरमैन, प्रमोद गुप्ता पर गाज गिरना तय
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने जारी बयान में कहा है कि जिले की कमेटियां जिन पदाधिकारियों ने बनायी है वह ८ दिन के अंदर अवश्य जमा कर दें, अन्यथा उन्हें पदमुक्त कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला चेयरमैन सत्यप्रकाश अग्रवाल है, ना की फतेहगढ़ निवासी सर्वेश अग्रवाल है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता द्वारा बनाये गये चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल जिला चेयरमैन नहीं है। पूर्व में एक बैठक में प्रयागराज जाकर प्रमोद गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष इस्तीफा देने की बात कही थी, तब से उन्हे शून्य माना जा रहा है। आदेश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व का निर्देश मिलते ही प्रमोद गुप्ता को अनुशासनहीनता एवं जिलाध्यक्ष के बिना बताये पदाधिकारियों का चयन करना, अपने आपको जिला कार्यकारी अध्यक्ष की जगह जिलाध्यक्ष लिखना गलत है। जिसके चलते उनका पदमुक्त होना तय माना जा रहा है। अगर अनुशासनहीनता की परिधि में प्रमोद गुप्ता आये तो उन्हें भारतीय व्यापार मण्डल से निष्काशित भी किया जायेगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मुख्यालय पर संगठन को मजबूती देने के लिए तीन दिन पूर्व फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता को प्रोन्नति करते हुए जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलते ही फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष अजय महरोत्रा को मनोनयन पत्र सौंपा। इस संबंध में रविकांत गुप्ता ने बताया कि नेतृत्व ने मेरे कार्य को देखते हुए कद बढ़ाया है। इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं और पूरे जिले में जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करते हुए कमेटी का गठन करूंगा। जिन पदाधिकारियों ने कमेटी का गठन किया है वह शीघ्र ८ दिन के अंदर मेरे पास व जिलाध्यक्ष के पास पहुंचा, अन्यथा उन्हें पदमुक्त किया जायेगा। इस संबंध में जब प्रमोद गुप्ता को फोन किया तो उनका फोन विजी गया और उन्होंने जबाव भी नहीं दिया। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जिला संगठन में उथल-पुथल है। अब कई पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय है।
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला चेयरमैन है सत्यप्रकाश: आदेश अवस्थी
