Headlines

सौहार्द बिगाड़ने वालो को बख्शा नही जाएगा: एसडीएम

हलिया (मिर्जापुर) होली और रमजान महीने के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक गुरुवार को बरौंधा चौकी परिसर मे उपजिलाधिकारी लालगंज युगांतर त्रिपाठी व सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों की ओर से उपस्थित लोगों से होलीका दहन व होली के संबंध में जानकारी लिया कहा कि होलीका जलाने के दूसरे दिन शुक्रवार का दिन है एकतरफ होली का हुडदंग तो दुसरी ओर जुम्मे की नमाज़ जो प्रशासन के लिए बडी़ चुनौती से कम नही है। शान्ति और सौहार्द पूर्ण त्यवहाँर संपन्न हो इसके लिए प्रशासन भी कमर कस ली है। हिन्दू सौहार्द पूर्ण तरीके से होली का त्यवहाँर मनाए और मुस्लिम समुदाय के लोग भी नमाज पढ़े और शांति से अपने घर जाएं यदि किसी भी समुदाय के लोग सौहार्द विगाडने का प्रयास करता है तो उसे बख्शा नही जाएगा। सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पर्व के मद्देनजर भारी पुलिस बल क्षेत्र में चक्रमण करती रहेगी हर अराजक तत्वों पर पैनी नजर रख्खी जाएगी।उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार का जुलुस आदि बिना अनुमति की नही निकाली जाएगी वही अनुमति लेने के बाद ही दो साउंड बाक्स से डीजे बजा सकते है नियम के विरुद्ध कार्य करने वालो के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह, चौकी प्रभारी बरौंधा राधे श्याम, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डाक्टर महानारायण भारती, नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *