Headlines

कृष्ण देवी महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी महाविद्यालय आवास विकास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं व अध्यापकों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिक्षा विभाग के राजेश ने व प्राचार्य मनीषा मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटिया मायका और ससुराल दोनों घरों को सुंदर बनाती है। गणित, अंग्रेजी, होम साइंस, कॉमर्स, साइंस, समाजशास्त्र के शिक्षकों ने अपने-अपने विषय से जोडक़र महिलाओं से संबंधित जानकारी दी। संचालन प्रवक्ता रेजीना सहर ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज की रीड़ कहते हुए औरत का महत्व विभिन्न कविता की पंक्तियों द्वारा स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि औरत ने घर को क्या दिया है या क्या लिया है यह बहस का मुद्दा नहीं होना चाहिए और घर के बाहर आकर केवल पैसा कमाने को ही अपनी आजादी नहीं समझना चाहिए, बल्कि नारी की मुक्ति, नारी का महत्व बहुत ऊंचा है और केवल समाज में पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी महिलाओं का सहयोगी बनना होगा और बिना मनमुटाव के उनको आगे लाना होगा। छात्राओं ने और अध्यापिकाओं ने इन सब बातों का समर्थन किया और परिवार को समाज को राष्ट्र को विश्व को सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *